{"_id":"cf43a6730a1cbe51291b856b431bf5c1","slug":"lamchula-burnt-house-asked-for-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमचूला में जला घर, मदद की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लमचूला में जला घर, मदद की गुहार
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
लाहुरघाटी के लमचूला में एक आवासीय मकान में आग लग गई। आग से प्रभावित परिवार को तीन लाख की क्षति पहुंची है। लाहुरघाटी के लमचूला गांव निवासी दीवान राम के घर में बृहस्पतिवार के तड़के अचानक आग लग गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।
विज्ञापन
मकान से धुुआं आते देखकर पड़ोसी कनस्तर, बाल्टी में पानी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी परिजनों को घर से सुरक्षित बाहर निकालकर पानी की बौछार की। ग्रामीणों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग काबू पाया। घटना कीश सूचना मिलने पर पटवारी बीसी लोहुमी, ग्राम प्रधान मदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पटवारी ने मौका मुआयना किया। पटवारी ने बताया कि मकान मालिक को तीन लाख की क्षति पहुंची है। पटवारी ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच पुलिस कर रही है। ग्राम प्रधान बिष्ट ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देेने की मांग की है।
विज्ञापन