{"_id":"59b41f634f1c1bfb7f8b5681","slug":"eight-shopkeepers-selling-bidis-cigarettes-near-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास बीड़ी, सिगरेट बेच रहे आठ दुकानदार नपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के पास बीड़ी, सिगरेट बेच रहे आठ दुकानदार नपे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
राइंका वज्यूला के पास बनी दुकान में बीड़ी, सिगरेट बरामद करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
स्कूलों के पास गुटखा, तंबाकू के उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बागेश्वर में पुलिस ने जहां ऐसे पांच दुकानदारों का चालान किया है, वहीं गरुड़ में तीन दुकानदारों से 500-500 रुपये का का अर्थदंड वसूला। पुलिस ने दुकानदारों को स्कूलों से सौ मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
बागेश्वर में एसपी के निर्देश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शिक्षण संस्थाओं के पास दुकानों में छापे मारे। इस दौरान तहसील रोड और बिलौना में स्कूलों के पास गुटखा सहित तंबाकू के अन्य उत्पाद बिकते मिले। इस पर पुलिस ने ऐसे पांच दुकानदारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पिंडारी रोड में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां पर स्कूलों के पास की दुकानों में तंबाकू के उत्पाद नहीं मिले। एसएसआई उमेश राम आर्या के नेतृत्व में चले अभियान में एसआई मोहन चंद्र पलड़िया, भुवन जोशी, अमरनाथ सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी थे।
विज्ञापन
उधर, गरुड़ में थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने शनिवार को पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला के पास बनी दुकानों का निरीक्षण किया। यहां तीन दुकानों में बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला बेचते गया।
थानाध्यक्ष ने तीनों दुकानदारों से 500-500 रुपये का अर्थदंड वसूला। थानाध्यक्ष ने गरुड़, डंगोली, गागरीगोल, टीट बाजार आदि कस्बों के व्यापारियों से संयुक्त रूप से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध भी किया।