{"_id":"58fe3be325171b1160c5481f551e219a","slug":"cracked-stove-fire-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव फटा, आग लगने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोव फटा, आग लगने से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 23 May 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमड़थल के किमोली गांव में स्टोव फटने से आग लग गई। ्जसमें झुलसने के कारण एक महिला की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। पति का जिला अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार किमोली में शुक्रवार की सुबह नंदन सिंह की पत्नी 48 वर्षीया कलावती देवी रसोई के अंदर मिट्टी तेल के स्टोव में खाना पका रही थी। अचानक स्टोव फट गया और आग फैल गई। रसोई में रखे गैस के सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। पत्नी की चीख सुनकर नंदन सिंह वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने जल रही पत्नी पर कंबल, पानी आदि डालकर आग बुझा दी और सिलेंडर की आग को भी काबू कर लिया। तब तक कलावती देवी के शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस चुका था। बचाने के प्रयास में नंदन सिंह भी झुलस गए, दोनों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां कलावती देवी की मृत्यु हो गई। नंदन सिंह का अभी तक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन