{"_id":"59723f344f1c1b721a8b4871","slug":"arresting-people-in-the-name-of-giving-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि हरसीला की एक महिला मोहनी देवी ने अप्रैल में बिलौना निवासी वंशीधर शर्मा उर्फ अशोक के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420/467/468 के तहत केस दर्ज किया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दबिश देकर वंशीधर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति काफी शातिर किस्म का है। वह गरीब लोगों को लोन दिलाने के नाम पर झांसे में लेता था और उनके पैसे हड़प जाता था। उसने कुछ वर्ष पूर्व मोहनी देवी के पति को झांसे में लेकर मसाला उद्योग लगाने के नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक से महिला के नाम से आठ लाख रुपये का लोन निकाला था। सारे कोटेशन फर्जी बनाए गए। लोन की धनराशि न तो मोहनी देवी को मिली और न ही उद्योग स्थापित हुआ। जब बैंक में किस्त जमा नहीं हुई तो मामले का खुलासा हुआ। डीएम की ओर से भी इस मामले में अपने स्तर से जांच कराई गई। कोतवाल ने बताया कि जांच में आरोपी के खिलाफ कई और भी मामले सामने आए हैं। सभी मामलों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन