{"_id":"5b0d90ec4f1c1ba66e8b525b","slug":"91527615724-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में मिला सुमगढ़ से दो साल पहले लापता बालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर में मिला सुमगढ़ से दो साल पहले लापता बालक
Updated Tue, 29 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट तहसील के सुमगढ़ गांव से दो साल पहले लापता हुआ बालक बुलंदशहर में मिला। ऑपरेशन स्माइल टीम बच्चे को लेकर बागेश्वर आ गई है। बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
सुमगढ़ निवासी प्रकाश पांडा के माता-पिता नहीं हैं। वह शामा लीती निवासी अपनी मौसी के पास रहता था। चार नवंबर 2016 को वह बिना बताए घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कपकोट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस तब से लापता बच्चे की खोजबीन में लगी थी। कुछ दिन पूर्व बुलंदशहर में सीसे का कारोबार करने वाले गोरखपुर निवासी साबिर नामक व्यक्ति का फोन एक अधिकारी के पास आया। इसने बागेश्वर जिले से लापता बच्चे के बुलंदशहर में होने की जानकारी दी। साबिर के अनुसार बच्चे से बात करने के बाद उसने इंटरनेट से नंबर सर्च करने पर बागेश्वर का नंबर मिला। इसकी सूचना मिलते ही एसपी मुकेश कुमार ने ऑपरेशन शिनाख्त टीम को बुलंदशहर भेजकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्चे ने घर से भागने के बाद क्लीनरी की। बच्चे को लाने वाली टीम में एसआई चंचल सिंह, कांस्टेबल बसंत पंत, हेम मठपाल, राकेश भट्ट शामिल थे।