फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मंडलसेरा के युवक की गुजरात में मौत

मंडलसेरा के युवक की गुजरात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंडलसेरा के युवक की गुजरात में मौत
बागेश्वर। गुजरात के एक होटल में कार्यरत मंडलसेरा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जल्द निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करवाने की मांग की है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंडलसेरा के बद्री गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनका बेटा बसंत (22) जूनागढ़ गुजरात के खलिपुर चौकड़ी स्थित देश पकवान होटल में काम करता था। मंगलवार को होटल मालिक ने फोन पर पुत्र के मौत होने सूचना दी। पूछने पर होटल स्वामी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट की रात बसंत उसे खाना खिलाकर चला गया और मंगलवार सुबह बसंत अपने कमरे में मृत मिला। उन्होंने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए एसडीएम राकेश तिवारी से मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां जगदीश गिरी, संतोष गिरी गोस्वामी, मोती गिरी, जीवन गिरी, नारायण गिरी, विनोद गिरि, बसंत गिरी गोस्वामी आदि थे। एसडीएम ने घटनास्थल गुजरात होने के कारण एफआईआर वहीं दर्ज कराने का सुझाव दिया। कहा कि अपने स्तर से शिकायती पत्र में आवश्यक कार्यवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed