फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चाची-भतीजा ने तार-तार की रिश्तों की डोर

चाची-भतीजा ने तार-तार की रिश्तों की डोर

Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चाची-भतीजा ने तार-तार की रिश्तों की डोर

विज्ञापन
बागेश्वर। झिरौली थाना क्षेत्र निवासी चाची-भतीजे ने रिश्तों की डोर तार-तार कर दी। चाची-भतीजे दूसरी बार घर से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया है। महिला की हरकतों को देखते हुए ससुराल पक्ष ने साथ रखने से इंकार कर दिया है। मायके वालों ने भी मुंह फेर लिया है। दूसरी ओर महिला भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी है।

बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला व उसका अविवाहित भतीजा घर से भाग गए। महिला की सास की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया। भागने के बाद दोनों राजस्थान चले गए थे। परिजनों का दबाव पड़ने के बाद वे राजस्थान से हल्द्वानी आ रहे थे। बरामदगी के बाद उन्हें वापस लाया गया। झिरौली एसओ ने बताया कि युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। महिला ने अपनी मर्जी से भतीजे के साथ जाने का बयान दिया है। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन


इधर, पति समेत ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वाले भी लोकलाज के भय से सामने नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed