{"_id":"5b50d09f4f1c1b51748b5efd","slug":"81532022943-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान के ताले तोड़े, 50 हजार उड़ाए,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान के ताले तोड़े, 50 हजार उड़ाए,
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना में एक परचून की दुकान से के ताले तोड़ चोरों ने 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
भोलना नाघर निवासी हेम चंद्र तिवारी बृहस्पतिवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर गल्ले का ताला भी टूटा था। गल्ले में रखी 50 हजार की नकदी गायब थी। दुकान का सारा सामान अस्तव्यस्त मिला।
उन्होंने काफलीगैर चौकी पर घटना की शिकायत की। दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार देर शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। सेल्समैन को भुगतान के लिए नकदी गल्ले में रखी थी। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। झिरौली थाना पुलिस ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
खाने-पीने के सामान पर भी हाथ साफ
चोरों ने दुकान से नकदी ही नहीं चुराई, बल्कि खाने-पीने की चीजों पर भी हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट, सॉफ्टड्रिंक आदि खाने-पीने की चीज ले गए।