{"_id":"5a26d9364f1c1b6a678bffb8","slug":"51512495414-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ग्राम प्रधान से गालीगलौज करने पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ग्राम प्रधान से गालीगलौज करने पर युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। सखौला की ग्राम प्रधान ने एक युवक पर गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। इसपर कांडा पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने कांडा थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार की सुबह वह कांडा पड़ाव स्थित बैंक जा रही थी। रास्ते में संतोष नाम के युवक ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर वह अभद्रता पर उतर आया। महिला ग्राम प्रधान की रिपोर्ट पर कांडा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष डीएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ले जाया गया है। इधर, महिला ग्राम प्रधान का कहना है कि कांडा पड़ाव में अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम चरस का धंधा किया जा रहा है। छात्रों को चरस बेची जा रही है। इस तरह के धंधे में लिप्त लोग महिलाओं से अभद्रता करते हैं।