फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   कमेड़ीदेवी में विवाहिता ने पंखे पर लटककर दी जान

कमेड़ीदेवी में विवाहिता ने पंखे पर लटककर दी जान

Sun, 23 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी में विवाहिता ने पंखे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी क्षेत्र के बड़गांव में सेना के जवान की पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। मृतका की बड़ी बेटी पांच साल और छोटी बेटी एक माह की है। इस घटना के बाद छुट्टी पूरी कर लौट रहे जवान को आधे रास्ते से घर वापस बुलाया गया।
कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी हीरा सिंह सेना में तैनात है। हीरा सिंह रविवार की सुबह ही एक माह की छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी के लिए निकला। इसके कुछ समय बाद उसकी 28 वर्षीय पत्नी कविता देवी ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद महिला का पति हीरा सिंह भी आधे रास्ते से लौट आया। एसआई पीसी जोशी ने बताया कि मृतका की बड़ी बेटी पांच साल की है। पिछले माह ही आपरेशन से दूसरी बेटी पैदा हुई थी। मृतका बूढ़े सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी। उन्होंने बताया कि कविता द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed