{"_id":"5bfc3235bdec224169396f7a","slug":"201543254581-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा में वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं अराजक तत्व 15-25-03","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडलसेरा में वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं अराजक तत्व 15-25-03
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंडलसेेरा में अराजक तत्व वाहनों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। रविवार की रात जोशीगांव के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
मंडलसेरा सहित आस पास के गांवों में लंबे समय से सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। कुछ समय पहले अराजक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार को जला दिया था। रविवार की रात भी मंडलसेरा के समीप जोशीगांव में सड़क किनारे कविता आर्य की स्कूटी वाहन संख्या यूके02- ए 2852 खड़ी थी। अज्ञात लोगों ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल टीआर विश्वकर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रात्रि गश्त में कोई कमी नहीं है। ब्यूरो