{"_id":"5a9ad7244f1c1bea028b56d8","slug":"191520097060-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के हमलावर को गिरफ्तार करो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के हमलावर को गिरफ्तार करो
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। पुलिस 20 फरवरी को नगर के व्यापारी की दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपी को नहीं दबोच सकी हैै। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को थानाध्यक्ष का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी की शीघ्र धरपकड़ न होने पर छह मार्च का प्रतिष्ठान बंद करके आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
थानाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि 20 फरवरी को मनोज गढ़िया ने नेत्र प्रकाश की मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ और व्यापारी के साथ मारपीट की। पीड़ित व्यापारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी को आज तक दबोचा नहीं गया है। इससे व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मांग शीघ्र पूरी न होने पर छह मार्च को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, महासचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी आदि शामिल हैं।