फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ग्रामीण बैंक की सौंग शाखा में चोरी का प्रयास

ग्रामीण बैंक की सौंग शाखा में चोरी का प्रयास

Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक की सौंग शाखा में चोरी का प्रयास
कपकोट(बागेश्वर)। रविवार की रात सौंग कस्बे में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा से चोरी का प्रयास किया गया। चैनल गेट तोड़ने में असफल होने परचोर सीसीटीवी कैमरे को उखाड़कर ले गए। ग्रामीण बैंक की शाखा के प्रबंधक ने मामले की तहरीर कपकोट थाने में दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सौंग शाखा के प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने बताया कि किसी ने बैंक में चोरी का प्रयास किया है। घटना का पता उन्हें सोमवार की सुबह चला। रात में चोरी की नीयत से यहां आए लोगों ने लोहे के चैनल को तोड़ने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और उखाड़कर ले गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ है। उन्होंने बताया कि कपकोट पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई है। इधर गांव के बैंक में सेंधमारी के प्रयास की घटना से लोग भयभीत हैं। लोगों ने इस घटना में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed