{"_id":"5c704646bdec2273792f5092","slug":"181550861894-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालन-खुनौली सड़क में जगह-जगह भरा मलबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढालन-खुनौली सड़क में जगह-जगह भरा मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शुक्रवार को भी आसमान बादलों से ढका रहा। तेज गरज के साथ कड़कड़ाती बिजली की कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कपकोट ब्लाक के ऊंचाई वाले कई गांवों में बर्फबारी हुई। तेज बारिश से ढालन-खुनौली सड़क में जगह-जगह मलबा भर गया है।
वहीं कई स्थानों पर सड़क के किनारे टूट गए, जिससे वाहनों के आने जाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। अतुल लोहनी और जगदीश उपाध्याय ने लोनिवि से सड़क की सेहत जल्द ठीक करने की मांग की है। इधर पिंडारी सड़क के हरसीला में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है।
इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया बारिश और बर्फबारी से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र की सभी सड़कें खुली हैं।
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन अस्त व्यस्थ
गरुड़(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद एकाएक तेज बारिश होने से सड़क और नालियां पानी से भर गई। गेहूं के खेत पानी से लबालब भर गए। तेज बारिश से जीवन कुछ देर तक ठहर सा गया। लाहुरघाटी में ओलावृष्टि से फसल को क्षति पहुंची है। उधर गागरीगोल चनोली मोटर मार्ग में जगह- जगह पर पानी भरने से मार्ग यातायात के लिए बंद रहा।