{"_id":"5a1c766c4f1c1b0d698be94b","slug":"181511814764-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यतिन की हत्या का समाचार सुनकर सन्न रह गए बागेश्वर के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यतिन की हत्या का समाचार सुनकर सन्न रह गए बागेश्वर के लोग
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। देहरादून में यतिन वर्मा की हत्या की खबर से बागेश्वर शहर के लोग सन्न हैं। समाचार सुनते ही यतिन की मां बेहोश हो गई। घटना की सूचना के बाद यतिन के पिता परिजनों के साथ देहरादून रवाना हो गए।
सोमवार दोपहर यतिन वर्मा की गोली मारकर हत्या करने का समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से यहां के लोगों को मिला। यतिन की मौत की खबर सुनते ही पूरा वर्मा परिवार शोक में डूब गया। उसकी मां यह खबर सुनते ही बेहोश हो गई। यतिन के पिता बसंत लाल वर्मा नगर के प्रतिष्ठित स्वर्णकार हैं। यतिन दो बहनों का इकलौता भाई था।
सूचना मिलते ही बसंत वर्मा अपने भतीजे राजू वर्मा और अन्य परिजनों के साथ देहरादून रवाना हो गए। यतिन की मौत की खबर सुनकर शहर का हर कोई व्यक्ति सन्न नजर आया। यतिन की प्राथमिक शिक्षा हिमालयन सेंट्रल स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर से हुई थी। यतिन के पड़ोसियों और सहपाठियों के अनुसार वह बेहद सीधा और पढ़ाई में होनहार छात्र था। बताया जा रहा है देहरादून से बीटेक करने के बाद वह नोएडा में नौकरी कर रहा था। गोली मारकर उसकी हत्या की सूचना के बाद दिन भर लोग हत्या के कारणों पर चर्चा करते हुए दुख जताते नजर आए। स्वर्णकार संगठन सहित तमाम संगठनों ने यतिन की मौत पर गहरा दुख जताया है।