{"_id":"5c0eaf26bdec2241a43f92e6","slug":"161544466214-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन की मौत का जल्द खुलासा करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवीन की मौत का जल्द खुलासा करेगी पुलिस
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। पटवारी क्षेत्र बैदीबगड़ के ग्राम सिया निवासी नवीन चंद्र की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस को कई सुराग मिले हैं। राजस्व पुलिस ने दो दिन के भीतर नवीन की मौत का खुलासा करने का दावा किया है।
शनिवार की सायं राजस्व पुलिस ने खौलसीर के जंगल से सिया निवासी 24 वर्षीय नवीन चंद्र का शव संदिग्ध हालत में पड़ा शव बरामद किया। नवीन के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सोमवार को राजस्व पुलिस ने नवीन की मौत मामले में जांच शुरू करते हुए महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। पुलिस टीम ने नवीन के गांव जाकर उसके कुंदन राम सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। बताया कि बयानों के आधार पर पुलिस ठोस सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। कानूनगो भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि मंगलवार को भी परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। ताकि जल्द से जल्द मौत का खुलासा किया जा सके।
कोट
नवीन की मौत मामले में राजस्व पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास है। उम्मीद है जल्द ही मामले का खुलासा होगा। - राकेश तिवारी, एसडीएम