फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बिजली विभाग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज

बिजली विभाग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
बागेश्वर। अमस्यारीकोट में खेत में लगे ट्रांसफार्मर के सपोर्ट वायर में फैले करंट की चपेट में आने से मारी गई महिला गीता देवी के पति चंदन सिंह ने कोतवाली में ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मंगलवार को गीता देवी (30) पत्नी चंदन सिंह निवासी अमस्यारीकोट खेत में रोपाई कर रही थी। हल का जुआ खेत में लगे ट्रांसफार्मर के सपोर्ट वायर में फंस गया था। वायर में फैले करंट की चपेट में आने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश सिंह और शेर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार देर शाम हरुली देवी पत्नी रमेश सिंह, हंसी देवी पत्नी शेर सिंह को भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। इधर मृतका के पति चंदन सिंह ने ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मी, ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दफा 304, 338, 419 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.... तो क्या बिजली विभाग की गलती से गई गीता की जान
ग्रामीणों की माने तो गीता देवी के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शुरुआत से ही तकनीकी गड़बड़ी थी। हाईटेंशन लाइन में जंपर लगाने के बाद जब सप्लाई चालू कर रहे थे तो धमाके के साथ चिंगारी निकलती और जंपर टूट जाता। यह तीन-चार बार हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार भी यही हुआ। हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटकर ट्रांसफार्मर के सपोर्ट वायर से टच हुआ। इससे वायर में आया करंट पूरे खेत में फैल गया इसी से यह हादसा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि गलती छिपाने को ऊर्जा निगम कहानियां बना रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि ऊर्जा निगम इस कमी को दूर कर देता तो गीता की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed