फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बीचबचाव करने आई भाभी को देवर ने दिया धक्का, मौत

बीचबचाव करने आई भाभी को देवर ने दिया धक्का, मौत

Thu, 08 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बीचबचाव करने आई भाभी को देवर ने दिया धक्का, मौत
बागेश्वर। जिले के फटगली ग्राम सभा के तायद तोक में किसी बात को लेकर दो सगे बुजुर्ग भाइयों में झगड़ा हो गया। अपने पति को पिटता देख जब बड़े भाई की 62 वर्षीय पत्नी बीचबचाव को आई तो छोटे भाई ने अपनी भाभी को धक्का दे दिया। इससे वह खाई में गिर कर घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात तायद तोक निवासी पदम सिंह नेगी ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई खीम सिंह नेगी के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। दोनों भाइयों में मारपीट होती देख जब खीम सिंह की पत्नी तुलसी देवी (62) बीच बचाव को आई तो पदम सिंह ने उसे धक्का दे दिया। जोर का धक्का लगने से वह घर के पास लगभग 10 मीटर नीचे खाई में गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद जब परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाने लगे तो घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। खीम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पदम सिंह के खिलाफ कोतवाली में धारा 323, 504, 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना एसआई राजेंद्र सिंह नेगी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ने बुढ़ापे में बना दिया हत्यारा
बागेश्वर। शराब ने दो सगे भाइयों के बीच में न केवल दरार पैदा कर दी बल्कि एक भाई को उम्र के इस पड़ाव में हत्यारा भी बना दिया। फटगली ग्राम सभा के तायद तोक में रहने वाले खीम सिंह की उम्र 68 वर्ष है। खीम सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। उनका एक बेटा बीएसएफ में तैनात है। खीम सिंह का छोटा भाई 64 वर्षीय पदम सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले कई सालों से वह गांव में ही कृषि कार्य कर रहा था। उसका एक बेटा विदेश में नौकरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, लेकिन बुधवार की रात पदम सिंह ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed