फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   देवलचौंरा में भैंसों से लदी पिकप पलटी, दो भैंसों की मौत

देवलचौंरा में भैंसों से लदी पिकप पलटी, दो भैंसों की मौत

Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवलचौंरा में भैंसों से लदी पिकप पलटी, दो भैंसों की मौत
रामनगर, मुरादाबाद देवलचौंरा में भैंसों से लदी पिकप पलटी, दो भैंसों की मौत
विज्ञापन

बागेश्वर। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे कपकोट क्षेत्र की ओर से आ रही भैंसों से लदी एक पिकप यहां देवलचौंरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में जा गिरी। इस घटना में पिकप में लादे गए कुल पांच भैंसों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। पिकप की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य पिकप को टक्कर मारकर उसे खेत में गिरा दिया। बाहरी तत्व तस्करी के जरिए भैंसों को छोरी छिपे ले जा रहे थे।

सूचना मिलते ही बुधवार सुबह तहसीलदार बहादुर सिंह कुमाल्टा ने दल बल के साथ मौका मुआयना किया। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया है, जबकि तीन अन्य जीवित भैंसों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है। राजस्व पुलिस ने घटना की जांचकर तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पिंडारी सड़क पर कपकोट क्षेत्र से भैंसों से लदी पिकप यूके 04 सीए 9160 असंतुलित होकर देवलचौंरा गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त धान के बोए खेतों में जा गिरी। इस घटना में पिकप में लदे पांच भैंसों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकप की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य पिकप यूके02 सीए 0592 को टक्कर मारकर धान के खेत में गिरा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह तहसीलदार बहादुर सिंह कुमाल्टा ने मौका मुआयना किया और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तहसीलदार ने राजस्व पुलिस तुपेड़ कुंदन प्रसाद ने घटना की तफ्तीश तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। तहसीलदार के निर्देश पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. ह्यांकी ने मृत दो भैंसों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद राजस्व पुलिस ने दोनों के शवों को दफना दिया। राजस्व पुलिस ने बताया कि जीवित बचे तीन भैंसों को देवलचौंरा के ग्रामीणों के सुर्पुद कर दिया है। पटवारी ने बताया कि पिकप में चालक समेत तीन लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में इनके नाम तंजीन और जईम रामनगर ,जबकि फईम मुरादाबाद के रहने वाले है। फिलहाल तीनों फरार हैं। उनकी ढूंढखोज शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पिकअप ने जिस पिकअप को खेत में गिरा दिया था उसके स्वामी हीरा गोस्वामी ने इस मामले में तहरीर दे दी है। दोनों मामलों की जांच तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed