फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   साइबर हैकर ने खाते से 13 हजार उड़ाए

साइबर हैकर ने खाते से 13 हजार उड़ाए

Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
साइबर हैकर ने खाते से 13 हजार उड़ाए
बागेश्वर। साइबर ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। साइबर हैकर ने एटीएम बंद होने का झांसा देकर टैक्सी चालक के खाते से 13 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। भुक्तभोगी ने हैकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खांकर निवासी टैक्सी चालक प्रकाश जोशी के मोबाइल पर शनिवार शाम कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताकर एटीएम की वैद्यता खत्म होने की जानकारी दी। साथ ही नवीनीकरण के लिए एटीएम का नंबर और पिन पूछा। झांसे में आए प्रकाश ने फोन पर मांगी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से 13 हजार रुपयों की निकासी का संदेश आया। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। भुक्तभोगी ने पुलिस से मामले की शिकायत की और हैकर के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही धनराशि वापस दिलाने की मांग की। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed