{"_id":"5b44fd3d4f1c1b77468b5c2e","slug":"121531247933-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के हत्यारों की गिरफ्तारी को विधवा ने पुत्री संग दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के हत्यारों की गिरफ्तारी को विधवा ने पुत्री संग दिया धरना
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भिटालगांव की एक विधवा ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के आगे अपनी पुत्री संग धरना दिया। धरने पर बैठी विधवा ने चेतावनी दी कि यदि उसके पति के मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देेंगी।
मंगलवार पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भिटालगांव की रजनी बिष्ट ने एसपी कार्यालय के आगे धरना दिया। धरने में उसकी पुत्री कोमल भी बैठी। रजनी ने कहा कि उनके पति ललित मोहन बिष्ट ने गत दिसंबर महीने में आत्महत्या कर ली थी। घर में मिले सुसाइड नोट के अनुसार उनके पति को झूठे मामले में फंसाने का षड़यंत्र किया गया था। इसी के तहत उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाकर मारा गया।
घटना की रिपोर्ट तब पुलिस में लिखाई थी लेकिन इस मामले में पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि अन्य आरोपी खुला घूमकर उनके परिवार को धमकी देर रहे हैं। एसपी ने महिला को बताया कि इस मामले के एक आरोपी नीरज कनवाल को गिरफ्तार कर उसे 14 दिन के रिमांड पर भेजा गया है जबकि दूूसरे आरोपी भगवान सिंह की जांच चल रही है। सुसाइड नोट में अंकित नाम के एक अन्य व्यक्ति का नाम भी लिखा गया है। जांच पूरी होने पर गिरफ्तारियां हो जाएंगी।