फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   चोरों ने मुनार कस्बे में चार दुकानों के ताले तोड़े

चोरों ने मुनार कस्बे में चार दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मुनार कस्बे में चार दुकानों के ताले तोड़े
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट तहसील के सौंग स्थित ग्रामीण बैंक में सेंधमारी करने वालों का पता भी नहीं चल पाया था कि सोमवार की रात चोरों ने मुनार में चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग है।
विज्ञापन


रविवार रात अज्ञात तत्वों ने सौंग स्थित ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का प्रयास किया था। बैंक में लगा लोहे का चैनल तोड़ने में असफल रहने पर वह बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा ही उखाड़कर ले गए थे। पुलिस अभी इस घटना के आरोपियों का पता भी नहीं लगा पाई थी कि सोमवार रात सौंग कस्बे से लगे मुनार में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने जसमल सिंह पंडा की दुकान से दो हजार रुपये की नकदी चुराने के साथ ही वहां तोड़फोड़ कर बिस्कुट के पैकेट ले गए। वहीं हयात सिंह टाकुली के होटल से ताला तोड़कर मैगी के पैकेट चोरी कर लिए। जसौद सिंह टाकुुली की परचून की दुकान से भी सामान चोरी किया। महिमन सिंह के राशन के गोदाम के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह चोरी की घटना का पता चला। आंनद सिंह टाकुली, दिनेश सिंह टाकुली, प्रताप सिंह आदि ने पुलिस से रात में गश्त लगाने की मांग की है। इधर, ग्रामीण बैंक में चोरों द्वारा सेंधमारी का प्रयास किए जाने के मामले की जांच कर रहे एसआई गोपाल राम ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed