{"_id":"5aa2c7884f1c1bb1758b4802","slug":"11520617352-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला चार माह का भ्रूण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला चार माह का भ्रूण
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानवता एक बार फिर शर्मशार हुई है। शुक्रवार को लगभग चार माह का भ्रूण सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। शुक्रवार सुबह गोमती पुल के समीप लोगों ने सड़क किनारे नाली में एक लगभग चार माह का अविकसित भ्रूण पड़ा देखा। इससे वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
भ्रूण के हाथ, पैर पूरे विकसित थे, जबकि आंख, नाक, कान विकसित नहीं हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा दिया। इधर नाली में इस तरह से मानव भ्रूण के मिलने से लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। भ्रूण को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे किसी कुवांरी युवती द्वारा लोकलाज के भय से फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं तो कुछ लोग कन्या भ्रूण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि भ्रूण लगभग चार माह का है। पोस्टमार्टम कर दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही भ्रूण के लिंग का पता चल सकेगा।