फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   पकोट में ढाई किलो चरस के साथ ग्रामीण गिरफ्तार

पकोट में ढाई किलो चरस के साथ ग्रामीण गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पकोट में ढाई किलो चरस के साथ ग्रामीण गिरफ्तार
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट पुलिस ने ढाई किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एसआई गोपाल राम जवानों के साथ गश्त पर थे। मुनार से आगे सूपी रोड के बावे बैंड में पुलिस को देखकर एक ग्रामीण भागने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने ग्रामीण को रोककर सामान की तलाशी ली तो उसके झोले से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। चरस के साथ पकड़े गए ग्रामीण ने अपना नाम डिगर सिंह टाकुुली निवासी गासीगांव कपकोट बताया। चरस रखने के आरोप में डिगर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चरस बरामद करने वाली टीम में कांस्टेबल महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed