{"_id":"5a7f29e84f1c1baa1b8b6a42","slug":"101518283240-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत युवक की पत्नी ने जताया हत्या का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत युवक की पत्नी ने जताया हत्या का अंदेशा
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पिछले माह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की पत्नी ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
दुगनाकुरी तहसील के सिरालागांव निवासी रेखा देवी ने एसपी को सौंपे पत्र में कहा है कि 15 जनवरी को उसका पति खुशाल राम क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ बागेश्वर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद खुशाल ने बागेश्वर से फोन पर कुछ सामान खरीदकर घर लौटने की बात कही, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा।
अगले दिन क्षेत्र का एक व्यक्ति उसके पास कुछ सामान लेकर आया। पति के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे सका। तलाश करने के बावजूद कोई पता नहीं चलने पर 17 जनवरी को बागेश्वर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पति का शव द्वारसौं के पास नदी किनारे से बरामद हुआ। उसने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर पति की हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रेखा देवी का कहना है कि पति की मौत के बाद वह और उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।