फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news- people protested.

Bageshwar News: केएमवीएन के कार पार्किंग में आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों पर हो कार्रवाई

Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime news- people protested.
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ मंदिर समूह के पास 8 करोड़ रुपये की लागत से बने केएमवीएन के कार पार्किंग में अराजक तत्वों की ओर से आपत्तिजनक शब्द लिखने से बैजनाथ की छवि धूमिल हो रही है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार ने कुछ साल पूर्व बैजनाथ मंदिर समूह के पास आठ करोड़ से पार्किंग का निर्माण किया था। कार पार्किंग के बनने के बाद पर्यटकों को वाहन पार्क करने की अच्छी सुविधा मिल रही है। पार्किंग स्थल के ग्राउंड फ्लोर में एक ओर सीएम पुष्कर सिंह धामी और दूसरी ओर पीएम मोदी की फोटो लगी है। अराजक तत्वों ने बीच में आपत्तिजनक शब्द लिखकर बैजनाथ की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और बैजनाथ वार्ड के जागरूक लोगों ने आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने डीएम और एसपी से आपत्तिजनक शब्द लिखने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
टीआरसी के प्रबंधक रमेश सिंह कपकोटी से इस संबंध में संपर्क करना चाहा लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed