{"_id":"64ece500d5cb1d27550157a0","slug":"crime-news-people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1162-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चार वाहन सीज, 121 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चार वाहन सीज, 121 वाहनों का चालान
Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। एक सप्ताह के भीतर जिले की पुलिस ने चार वाहन सीज किए और 121 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान 50 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देशन में सभी थाने और चौकियों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग कर रही है। एक सप्ताह के दौरान पुलिस अधिनियम में 41, कोटपा में 116, गुंडा एक्ट में चार, एनडीपीएस अधिनियम में एक और अन्य मामलों में 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी ने लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन