फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime news_ one got injured.

Bageshwar News: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crime news_ one got injured.
बागेश्वर। नगर में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने नगर में वरिष्ठ अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तहसील रोड निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कुंडल सिंह धपोला ने शनिवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए गोमती पुल क्षेत्र में निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गोमती पुल के पास प्यास लगने पर एक होटल की ओर जाने लगे तो कार सवारों ने कार को गलत साइड में लाकर कुचलने का प्रयास किया। कार में चारों लोग उनसे गाली-गलौज करने लगे। मारपीट करने के साथ ही कपड़े फाड़ दिए। जेब में रखी नकदी लूट ली। इनमें से एक हमलावर जान से मारने की बात करने लगा और पत्थर पकड़कर सिर पर वार करने लगे, जिससे सिर में गहरी चोट आ गई। मरा समझकर गोमती पुल के पास छोड़कर चल दिए। मौके पर पहुंचे उनका (वादी) पुत्र उन्हें जिला अस्पताल ले गया। सिर पर पांच टांके लगे हैं। उन्होंने अज्ञात आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाकायदा हमलावरों की कार का नंबर पुलिस को दिया है। इस, मामले में अधिवक्ताओं ने भी कोतवाली पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि जान से मारने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed