फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime news in district.

Bageshwar News: पांच की क्षमता वाले वाहन में बैठाए आठ यात्री, सात हजार का चालान

Tue, 29 Jul 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
बागेश्वर। पंचायत चुनाव मतदान संपन्न होने के बाद जिले में परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर नगर में एक यूटिलिटी वाहन का पांच की क्षमता में आठ यात्री ले जाने पर चालान किया है। बगैर लाइसेंस के स्कूटी चलाने वाले चालक के वाहन को सीज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ अमित कुमार ओर उनकी टीम ने नगर के कई स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि एक यूटिलिटी वाहन (यूके 02 टीए 2633) ओवरलोड यात्रियों को ले जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टीम ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में आठ लोग सवार थे। वाहन की क्षमता महज पांच यात्रियों की है। एआरटीओ ने वाहन का सात हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ मार्ग में एक स्कूटी (यूके 02 ए 9321) को रोककर चालक से लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा। स्कूटी चालक मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। एआरटीओ ने स्कूटी को सीज कर चालक का कोर्ट का चालान किया।
एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि जिले में चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed