{"_id":"634c5256fe144c42d61b594d","slug":"crime-bageshwar-news-hld479213429","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
भरत सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-कौसानी राजमार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
गोलना निवासी चंदन शाही (29) पुत्र आनंद सिंह और भरत सिंह (25) पुत्र कुंदन सिंह बाइक पर सवार होकर गरुड़ की ओर जा रहे थे। कमेड़ी आईटीआई के पास आगे से गुजर रहे ट्रक से पास लेते समय बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को अस्पताल लाया गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। कोतवाल नेेगी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चंदन सिंह। फाइल फोटो- फोटो : BAGESHWAR