{"_id":"590088904f1c1b9228c0de2b","slug":"cracking-monkeys-in-kapot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में कटखने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में कटखने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू
bageshwar
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह के निर्देशन पर यहां पहुंची वन विभाग की टीम ने बुधवार से कटखने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 100 बंदर पकड़े गए। अभियान से लोगों को शीघ्र ही कटखने बंदरों के आतंक से निजात मिलने की उम्मीद है। वन विभाग के अनुसार पकड़े गए बंदरों को दूरस्थ के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को वन विभाग की ओर से आगरा से पहुंची बंदर पकड़ने वाली टीम में ठेकेेदार अजरूद्दीन आदि पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी वीसी पंत के अनुसार टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी बाजार, जाजर, खाई बगड़, रतमटा, कपकोट पुल आदि स्थानों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। पिंजरे में केले रखे गए। केले के लालच में बंदर पिंजरे के अंदर गए और कैद हो गए। आज पहले दिन 100 बंदर पकड़े गए।
विज्ञापन
इस टीम में वन विभाग की ओर से वन दरोगा नंदा बल्लभ तिवारी, वन रक्षक गजेंद्र गढ़िया, प्रताप ऐठानी और प्रताप मेहता मेहता आदि थे। वन कर्मियों ने लोगों से अपील की है बंदर पकड़ने के लिए जहां कहीं भी पिंजरे लगे हों वहां भीड़ न करें। बंदर पकड़ने में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, दयाल ऐठानी, खीम सिंह,भाष्कर कपकोटी, भूपेश ऐठानी और प्रेम पुरी आदि ने टीम को अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन