फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Counting in Bageshwar

इस बार दोनों सीटों में घट गया जीत का अंतर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Counting in Bageshwar
Counting in Bageshwar
बागेश्वर। इस बार बागेश्वर और कपकोट सीट में भले ही भाजपा ने बाजी मारी हो लेकिन वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में इस बार जीत का अंतर घट गया।
विज्ञापन

बागेश्वर सीट में इस बार भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास को 32211 मत, कांग्रेस के रंजीत दास को 20070 मत और तीसरे स्थान पर रहे आप प्रत्याशी बसंत कुमार को 16119 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने 12141 मतों से जीत हासिल की। वर्ष 2017 में भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने 33792 मत हासिल किए थे। कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण को 19225 मत मिले थे। तब बसपा से लड़े बसंत कुमार को 11038 मत मिले थे और भाजपा ने 14567 मतों से सीट जीती थी।

कपकोट में इस बार भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया को 31275 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 27229 मत और आप प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय को 3529 मत मिले। गढ़िया 4046 मतों से विजयी रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह भौर्याल को 27213 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 21231 मत मिले थे। तब बसपा से लड़े भूपेश उपाध्याय को 6964 मत मिले थे। भाजपा ने 5982 मतों से विजय हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed