फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Could not build a bridge over seven years

सात साल में नहीं बन सकी पैदल पुलिया

Sat, 18 Nov 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 18 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Could not build a bridge over seven years
भंडारीगांव में सात से अधूरा पड़ा पैदल पुल।  - फोटो : amar ujala

बागेश्वर विकास खंड के सुदूरवर्ती आदर्श गांव भंडारीगांव के गधेरे में विधायक निधि से सात साल पहले मंजूर पैदल पुलिया का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है। पुल का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक बलवंत भौर्याल से पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कपकोट के विधायक भौर्याल ने पिछले कार्यकाल (वर्ष 2009-10) में अपनी निधि से अटल आदर्श गांव भंडारीगांव के गधेरे में पैदल पुलिया मंजूर की थी। पुल के अपरमेंट तो तैयार हो गए थे, लेकिन उसमें आज तक लिंटर नहीं पड़ सका है। लिंटर नहीं पड़ने से बरसात के समय ग्रामीणों को गधेरा पार करना मुश्किल हो जाता है। बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं। ग्रामीण धन सिंह, कुंदन सिंह बोरा और कृष्णा सिंह ने विधायक से पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed