{"_id":"5a1c3fe34f1c1bce408b9825","slug":"corruption-in-pmgsy-roads-during-congress-rule-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासनकाल में पीएमजीएसवाई की सड़कों में हुअा भ्रष्टाचार : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शासनकाल में पीएमजीएसवाई की सड़कों में हुअा भ्रष्टाचार : टम्टा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कपकोट क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल में पीएमजीएसवाई की सड़कों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। विधिवत स्वीकृति के बिना ही कई सड़कें काट दी गईं। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव सूपी और तोली गांव के भ्रमण से लौटे कपड़ा राज्य मंत्री ने बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कपकोट क्षेत्र में पीएमजीएसवाई से बन रही सड़कों में अनियमितताएं सामने आई हैं। कांग्रेस शासनकाल में जो टेंडर हुए उनमें भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन
कई सड़कों की कटिंग बिना विधिवत स्वीकृति के ही कर दी गई। कुछ सड़कों का निर्माण अधूरा है। कहीं पर दीवारों का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है। भूमि मालिकों को मुआवजा न मिलने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूरा न होने के मामले में पीएमजीएसवाई के कुमाऊं चीफ को तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार के संसाधन जुटाए जा रहे हैं। कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लिनेन सन की खेती की जा रही है। कर्मी में इसके लिए 50 नाली भूमि चयनित की गई है। उन्होंने कहा कि लिनेन की पैदावार से किसानों को तो लाभ मिलेगा ही सरकार को भी कपड़ा उद्योग के लिए कच्चे माल को लेकर विदेशों पर निर्भरता कम हो जाएगी।
विज्ञापन
महान है भारत का इतिहास
पदमावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भारत का इतिहास महान है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। इतिहास को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करना गलत है। कहा कि फिल्मकारों को सभी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।