फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona investigation started with trunet machine in Bageshwar

जिला अस्पताल में ट्रुनेट मशीन से कोरोना जांच शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation started with trunet machine in Bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में लगी टूनेट मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर में ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच शुरु
विज्ञापन

दो दिन में तीन सैंपलों की हुई जांच, तीनों की रिपोर्ट निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर के जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलों की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार और बुधवार को तीन सैंपलों की जांच की गई। तीनों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
शुक्रवार को जिले को कोरोना सैंपलों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन मिली थी। जिला अस्पताल के ब्लडबैंक भवन में स्थापित मशीन के संचालन के लिए अस्पताल के लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक जुलाई से कोरोना सैंपलों की जांच करने की जानकारी दी थी लेकिन विभाग ने 30 जून से ही कोरोना सैंपलों की जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने बताया कि मंगलवार को ट्रूनेट मशीन से एक सैंपल की जांच की गई। बुधवार को दो संदिग्ध लोगों के सैंपलोँ की जांच की गई। तीनों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन सैंपलों की जांच कर रहे हैं। डॉ. टोलिया ने बताया कि आने वाले दिनों में सैंपलों की जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। बागेश्वर में ही कोरोना सैंपलों की जांच शुरू होने से तेजी से सैंपलों की जांच हो पाएगी और तत्काल रिपोर्ट मिल पाएगी। अब तक सैंपल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल जांच के लिए भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 बीजीएस 4 पी
××××
जिला अस्पताल में आज से होंगे अल्ट्रासाउंड
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार से अल्ट्रासाउंड होंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिले निर्देशों के तहत अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एलएस टोलिया अल्ट्रासाउंड करेंगे।
वर्तमान सीएमएस एलएस टोलिया जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात थे। तीन दिन पहले ही उनकी सीएमएस पद पर पदोन्नति हुई है। उनके सीएमएस बनने के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए थे। मंगलवार को जिला अस्पताल में नए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती होने तक अल्ट्रासाउंड बंद होने का नोटिस लगा दिया गया था। इस पर सीएमएस डॉ. टोलिया ने बताया था कि उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय से अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति मांगी है। बुधवार की अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बृहस्पतिवार से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे अल्ट्रासाउंड होने की बात लिखी गई थी। सीएमएस डॉ. टोलिया ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट का विकल्प न होने से वह स्वयं रोज दो घंटे अल्ट्रासाउंड करेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय से उन्हें अनुमति मिल गई है। बताया कि अस्पताल में जब तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो जाती, वह अल्ट्रासाउंड करेंगे। एक दिन में 20 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकती है।
--
अल्ट्रासाउंड के लिए उमड़ी गर्भवती महिलाओं की भीड़
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार को अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ रही। सप्ताह में एक दिन होने वाले अल्ट्रासाउंड में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं।

मालूम हो कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता सप्ताह में एक दिन महिला अस्पताल में और अन्य दिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करती हैं। बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। सुबह से ही अस्पताल में भारी भीड़ उमड़ी। अल्ट्रासाउंड के कक्ष के बाहर महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed