फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona investigation necessary before getting respect on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान पाने से पहले कोरोना जांच जरूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation necessary before getting respect on Independence Day
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मानित होंगे। शत प्रतिशत टीकाकरण वाले ग्राम पंचायत और वार्डों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सम्मानित होने वालों को अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि 14 और 15 अगस्त को शाम के समय सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को एलईडी बल्ब से रोशन किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों को कार्यालयों में वृहद सफाई करने के साथ स्वतंत्रता दिवस पर परिसर में पौधरोपण करने के भी निर्देेश दिए। उन्होंने विद्यालयों में भी कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कक्ष नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच आजादी का अमृत महोत्सव थीम के तहत निबंध, रंगोली और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराने को कहा। प्रतियोगिता ऑफलाइन और ऑनलाइन अलग-अलग वर्गों में होगी। बैठक पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दलीप सिंह खेतवाल, गोविंद सिंह भंडारी, इंद्र सिंह परिहार, संजय शाह जगाती, किशन सिंह मलडा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed