फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in Kausani

प्रवासियों की जांच के लिए कौसानी में बनाया स्टेजिंग एरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona in Kausani
बागेश्वर। डीएम/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत कुमार के निर्देश पर वन विश्राम भवन कौसानी में दूसरा स्टेजिंग एरिया बना दिया गया है। वहां बाहरी राज्यों से गरुड़-कौसानी-सोमेश्वर रूट से बागेश्वर आने वाले प्रवासियों के अभिलेखीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। अभी यहां रोडवेज परिसर बिलौना में ही जिले का एकमात्र स्टेजिंग एरिया था।
विज्ञापन

स्टेजिंग एरिया में 24 घंटे कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी। इसके लिए जीआईसी कौलाग के प्रधानाचार्य कृष्णानंद जोशी को ओवरऑल डॉक्यूमेंटेशन इंचार्ज, सहायक अध्यापक गोविंद सिंह रौतेला, प्रवक्ता दान सिंह शाही, प्रधानाचार्य जीआईसी गढ़खेत अवधेश कुमार, प्रवक्ता मोहन राम, लोकेश्वर पंत को इंसिडेंट कमांडर, प्रवक्ता मोहन चंद्र जोशी, सहायक अध्यापक जयप्रकाश थपलियाल, प्रवक्ता मुकुल जोशी, सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र सिंह, राजेश चंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह को डॉक्यूमेंट इंचार्ज, कनिष्ठ सहायक प्रेमबल्लभ बहुगुणा, बलवंत सिंह बिष्ट, मुकेश शाही, संतोष मिश्रा, संतोष बोरा, प्रधान सहायक हरीश चंद्र सिंह को कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी दी गई है। कहा गया है कि बगैर प्रतिस्थानी के कोई भी अधिकारी अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ेगा। आने वाले अधिकारी को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करने के बाद ही तैनाती स्थल छोड़ेंगे। आदेशों का पालन न करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड रिस्पांस टीम का गठन
बागेश्वर। डीएम/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनीत कुमार के निर्देशों के क्रम में कोविंड-19 संक्रमण से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधीन कोविड-19 रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में कोविंड-19 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे खुला रहेगा। कोविड-19 कंट्रोल रूम के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, डीएचओ रामकुशल सिंह की ड्यूटी आठ अगस्त से 15 अगस्त तक, कोषाधिकारी भरत चंद्र, एपीडी डीआरडीए शिल्पी पंत की ड्यूटी 16 अगस्त से 23 अगस्त तक, सीएओ विजय प्रकाश मौर्या, परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी कुमार की ड्यूटी 24 अगस्त से 31 अगस्त तक लगाई गई है। नोडल अधिकारी कोरोना से संबंधित दैनिक गतिविधियों की जानकारी एडीएम/नोडल अधिकारी और सीडीओ/नोडल अधिकारी कार्मिक को देंगे। किसी व्यक्ति के कोरोनासंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed