फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   corona in hills

कोविड केयर सेंटरों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona in hills
अल्मोड़ा के कलेक्ट्रेट में आयोजित वीसी के दौरान मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया तथा अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को वीसी के माध्यम से जिले में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। लक्षण वाले लोगों की सैंपलिंग आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता से करके और अस्पतालों की ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को भी फेस शील्ड दिलाने को कहा गया। डीएम भदौरिया ने वीसी में सीएम को बताया कि कोविड-19 को रोकने के लिए जिले में सभी तैयारी पूरी की गई हैं। जिले में 30 कोविड केयर सेंटर बनाये गये हैं, इनमें 1507 बेड चिह्नित कर दिये गये हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से रुपये की मांग की। इस दौरान सीडीओ मनुज गोयल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, यूसीएमओ डॉ. अनिल ढींगरा, डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपांकर डेनियल, पीएमएस डॉ. आरसी पंत, डॉ. एचसी गढ़कोटी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे आदि रहे।
विज्ञापन

सीएम ने बागेश्वर में बेहतर उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों (सीसीसी) की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। डीएम रंजना राजगुरु ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले से 629 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 54 की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना के कुल 40 पॉजिटिव मामलों में से 26 ठीक हो गए हैं। सीसीसी में प्रभारी अधिकारी तैनात किए हैं। अस्पताल को दो एंबुलेंस खनन ट्रस्ट से उपलब्ध कराई गई है। एक एंबुलेंस खरीदने की स्वीकृति सीएमओ को दी गई है।
विज्ञापन

आठ और कोरोना संक्रमित हुए ठीक, घर भेजे
बागेश्वर। नगर के कोविड-19 अस्पताल में इलाज के बाद आठ और मरीज ठीक हो गए हैं। इनको शनिवार को अस्पताल से गुलदस्ते देकर घरों के लिए भेजा गया। जिले में 40 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 लोगों का बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल और तीन का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed