फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Continued ... officers goodness accident

हादसे होते रहें...अफसरों की बला से

Thu, 30 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 30 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Continued ... officers goodness accident

सरकार विभागों के अफसरों की हीलाहवाली हादसों का सबब बन रही हैं। कहीं सड़कों में गड्ढे पड़े हैं तो कहीं पुल का लिंटर दरक रहा है, लेकिन कोई सुधलेवा नहीं। वन निगम के अफसरों की लेटलतीफी भी किसी से छुपी नहीं। निगम ने पेड़ों के गिल्टे काटकर कांडा मार्ग पर डाल दिए हैं। शिकायत के बाद भी उन्होंने उठाने की जहमत नहीं की। अब हादसे होते रहें या लोग चोटिल होते रहें, अफसर इसके लिए कभी जिम्मेदार नहीं माने जाते।

विज्ञापन


15 और 16 जनवरी को भारी हिमपात से कांडा मार्ग के मनकोट के आसपास बड़ी संख्या में चीड़ के पेड़ टूट गए थे। वन विभाग ने पेड़ों को काटने का जिम्मा निगम को दिया। निगम को गिल्टे बनाकर हल्द्वानी डिपो भेजने थे, लेकिन बड़ी संख्या में गिल्टे सड़क किनारे डाल दिए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों से की, पर किसी ने नहीं सुना। वन विभाग ने भी इस ओर देखने की जरूरत नहीं समझी। तीव्र मोड़ पर गिल्टे पड़े होने की वजह से अक्सर हादसे का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन


इधर, वन विभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया वन निगम को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा, जिससे कि जल्द से जल्द सड़क से गिल्टे हटाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed