फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contaminated water coming in the tap, people worried

Bageshwar News: नलाें में आ रहा दूषित पानी, लोग सेहत को लेकर चिंतित

Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming in the tap, people worried
बागेश्वर के लीती में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद 
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के लीती गांव को पेयजल की आपूर्ति करने वाली रिठकुला-लीती पेयजल योजना से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


योजना से पिछले कई दिनों से मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। नलों से लाल रंग का पानी आ रहा है। जलसंस्थान के अधीन इस योजना में वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल निगम कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य के चलते बगैर फिल्ट्रेशन चेंबर का प्रयोग किए सीधे पानी की आपूर्ति करने की आशंका जताई जा रही है।

लीती के ग्राम प्रधान चामू सिंह कोरंगा, महिला मंगल दल की अध्यक्ष धना कोरंगा ने बताया कि कई दिनों से पानी इतना गंदा आ रहा है कि बर्तन मिट्टी से भर जा रहे हैं। दूषित पानी से बीमारियां फैलने का अंदेशा है। पानी को कई बार छानकर, उबाल कर पीने के काम में लाया जा रहा है। ग्राम प्रधान और महिला मंगल दल की अध्यक्ष का कहना है कि यदि दूषित पानी की वजह से इलाके में कोई बीमारी फैली तो जल संस्थान और पेयजल निगम इसके लिए जिम्मेदार रहेंगे।
विज्ञापन



जलसंस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि शामा ग्राम समूह पेयजल योजना में शामिल लीती की पेयजल योजना में इन दिनों पेयजल निगम जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य कर रहा है। उपभोक्ताओं ने हाल में दूषित पानी की आपूर्ति का मामला उठाया था। इसको पेयजल निगम के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed