{"_id":"58b5ac714f1c1bbe1c830b2f","slug":"consumers-of-electricity-dues-of-rs-4-50-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं पर बिजली का 4.50 करोड़ रुपए का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं पर बिजली का 4.50 करोड़ रुपए का बकाया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीएल का उपभोक्ताओं पर बिजली का 4.50 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। बकाएदारों में सरकारी महकमे सबसे आगे हैं। विभाग ने बकाएदारों की सूची चस्पा कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। एक दर्जन से भी अधिक बकाएदारों ने कनेक्शन कटने के भय से बचने के लिए विभाग को चेक दिए हैं। एकाउंट में रुपए नहीं होने से चेक बाउंस हो गए हैं। विभाग के कड़े तेवरों को देखते हुए बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
यूपीसीएल का उपभोक्ताओं के बिजली का लंबे समय से 4.50 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। विभाग ने इस बार मार्च महीने का इंतजार किए बगैर बकाए की राशि की वसूली को लेकर बकाएदारों की सूची जारी कर वसूली अभियान शुरू कर दिया है। 50 बकाएदारों वाले इस सूची में घरेलू कनेक्शनों के साथ ही कॉमर्शियल और सरकारी महकमों के नाम भी शामिल हैं। सरकारी महकमों पर लाखों रुपए का बकाया चल रहा है। विभाग ने बकाएदारों से बकाया की धनराशि शीघ्र जमा करने के नोटिस जारी कर दिए हैं।