{"_id":"5867eea04f1c1b7b25eeb7ce","slug":"construction-of-the-building-will-be-constructed-after-the-budget-hanging-in-the-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट नहीं मिलने से अधर में लटका पंचायत भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट नहीं मिलने से अधर में लटका पंचायत भवन का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा से बजट नहीं मिलने के कारण तहसील मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कपकोट में पंचायत घर का निर्माण अधर में लटका हुआ है। भवन का निर्माण नहीं होने से ग्राम प्रधान को कार्यकारिणी की बैठकें अपने घर पर करानी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से भवन के निर्माण के लिए बजट शीघ्र मंजूर कराने में सहायता की मांग की है।
कपकोट के ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी के अनुसार पंचायत भवन के निर्माण के लिए मनरेगा से नौ लाख रुपया मंजूर हुए थे। जबकि पंचायत निधि से दो लाख रुपए लगाने थे। पंचायत ने एक लाख रुपए राज्य वित्त से भवन निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण और रास्ते के निर्माण में खर्च कर दिए हैं। मनरेगा से मंजूर धन आज तक नहीं मिलने के कारण भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। बजट के लिए कई बार लिखा पढ़ी कर दी है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। भवन नहीं होने से जहां पंचायत की खुली बैठकों के आयोजन में खासी परेशानी हो रही है। वहीं मासिक बैठकों के अलावा अन्य गतिविधियां अपने ही घर में संपन्न करानी पड़ रही हैं। इधर जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कपकोट में मनरेगा की वर्ष 2016-17 की कार्य योजना में नौ लाख रुपए की लागत से राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण शामिल है। इसके लिए ब्लॉक से इस्टीमेट प्रशासनिक स्वीकृति के लिए अभी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी को इस्टीमेट शीघ्र भेजने के निर्देश दे दिए हैं। इस्टीमेट प्राप्त होते ही बजट अवमुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।