{"_id":"59007ba94f1c1b0b71c0d9b5","slug":"construction-committee-and-p-deendayal-upadhyay-centenary-celebration-committee-constituted","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण समिति एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण समिति एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह समिति गठित
bageshwar
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्माण समिति, बैठक का रोस्टर, पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह समिति आदि को लेकर दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन
निर्माण समिति में जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, कोषाध्यक्ष सुबोध साह, महेश खेतवाल, देवकी नंदन जोशी, मदन राम आगरी को दायित्व सौंपा गया। कार्यालय में बैठने का रोस्टर तैयार करते हुए सोमवार को जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया व दयाल कांडपाल, मंगलवार को शिव सिंह बिष्ट व नरेंद्र रावत, बुधवार को सुरेश कांडपाल व मोहन सिंह रावत, गुरुवार को जगदीश कालाकोटी, लाल सिंह टाकुली, आनंद धपोला, शुक्रवार को दयाल ऐठानी, माया गडिय़ा, पुष्पलता मेहता, शनिवार को इंद्र सिंह बिष्ट, हीरा कोहली, कलावती दीवान, महेश कालाकोटी, रविवार को इंद्र सिंह फर्स्वाण, घनश्याम जोशी, कुंदन सिंह रैखोला, हेम तिवारी के नाम तय किए गए।
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह समिति में महामंत्री शिव सिंह बिष्ट को संयोजक बनाया गया। जनसंपर्क महा अभियान समिति में महामंत्री सुरेश कांडपाल को संयोजक बनाया गया। बैठक में बताया गया कि आगामी कार्यसमिति की बैठक पांच मई को होगी। इस बैठक में मंडल की बैठकें तय की जाएंगी। जिला कार्यसमिति का संयोजक इंद्रसिंह फर्स्वाण को बनाया गया।
विज्ञापन