{"_id":"5e62851e8ebc3ec7b443072e","slug":"connection-of-tanikhet-bsnl-tower-joined-bageshwar-news-hld37641591","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा बिल जमा करने के बाद टानीखेत मोबाइल टावर का कनेक्शन जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा बिल जमा करने के बाद टानीखेत मोबाइल टावर का कनेक्शन जोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने बिजली बिल का आधा बकाया जमा करने पर गरुड़ के टानीखेत मोबाइल टावर कनेक्शन को जोड़ दिया है। आठ मोबाइल टावरों के कनेक्शन अब भी कटे हुए हैं। इस वजह से गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा बाधित गई है।
ऊर्जा निगम ने बिजली बिल बकाया भुगतान नहीं करने पर बीएसएनएल के नौ कनेक्शन काट दिए थे। इनमें से बीएसएनएल टावर टानीखेत करीब 55 हजार, बीएसएनएल टावर खांकर पर करीब छह हजार, बीएसएनएल टावर उडेरखानी दाड़ूछीना पर करीब 34 हजार, बीएसएनएल टावर पालड़ीछीना पर करीब 21 हजार, बीएसएनएल टावर कटारमल पर करीब एक लाख 94 हजार, बीएसएनएल टावर पर खरेरिया करीब 85 हजार, बीएसएनएल टावर उड़खुली पर करीब 58 हजार, बीएसएनएल टावर मन्यूड़ा पर करीब एक लाख 70 हजार, बीएसएनएल टावर लोहरचौड़ा पर करीब 40 हजार रुपये बकाया था। बीएसएनएल ने टानीखेत टावर बकाया में से 25 हजार रुपये जमा कर दिए हैं।
अन्य आठ टावरों के कनेक्शन कटे होने की वजह से लोगों को संचार सेवा से वंचित होना पड़ रहा है। बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने बताया कि बकाया भुगतान के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की गई है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। वहीं यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे का कहना है कि बीएसएनएल ने बकाया भुगतान जल्द करने की बात कही है। बकाया जमा नहीं हुआ तो एक सप्ताह बाद अन्य टावरों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।