फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen petitioned in Bagnath

कांग्रेसियों ने बागनाथ में डाला याचना पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen petitioned in Bagnath
बागेश्वर में सभा को संबोधित करते मंत्री प्रसाद नैथानी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा मंगलवार को बागेश्वर पहुंची। कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं के लिए भगवान बागनाथ के मंदिर में याचना पत्र डाला।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर देव याचना यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में यात्रा गरुड़ से बागेश्वर पहुंची। ढोल नगाड़ों की थाप पर भगवान बागनाथ के मंदिर की परिक्रमा की गई। मंदिर में पूजा, अर्चना के बाद चौक बाजार में हुई सभा में यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के राज में जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा सरकारों का काम केवल कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना रह गया है। देश और प्रदेश की समस्याओं को दूर करने के लिए दोनों सरकारें कोई कदम नहीं उठा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की अन्यायपूर्ण नीतियों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश के 52 देवस्थलों में सरकार की विफलताओं को लेकर याचना की जा रही है। बताया कि 15 फरवरी को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा से शुरू हुई यात्रा का समापन दो मार्च को खटीमा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा बदहाल हो गई है। आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। सरकार स्कूलों को बंद कर रही है। एससीएसटी वर्ग की छात्रवृत्ति में कटौती कर रही है।

सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपा धपोला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कोरंगा, जिला महामंत्री किशन कठायत, भगवत रावल, बहादुर सिंह बिष्ट, अंकुर उपाध्याय, शांति दानू आदि ने संबोधित किया। संचालन राजेंद्र टंगड़िया, महेश पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed