{"_id":"59e39d294f1c1b74698b5d8b","slug":"congressmen-blow-the-effigy-of-central-government-and-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार और वित्त मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार और वित्त मंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र की विफलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और वित्त मंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गीता रावल के नेतृत्व में एसबीआई तिराहा पर नारेबाजी कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। नोटबंदी के बाद बड़ी तादात में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पुष्पा आर्या, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू, इंद्रा जोशी, अनीता देवी, इंद्रा देवी, सरिता रावत, रमुली देवी, ईश्वर पांडेय, रमेश भंडारी, बाली राम, भगवत रावल, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, धीरज कोरंगा, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह, प्रताप नेगी, ललित बिष्ट, किशन कठायत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन