फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen accuse irregularities in tenders on plaque Panchayat

कांग्रेसियों ने मढ़ा पंचायत पर निविदाओं में अनियमितता का आरोप

Mon, 08 Jan 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Mon, 08 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Congressmen accuse irregularities in tenders on plaque Panchayat
एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने नगर पंचायत द्वारा इस महीने के प्रथम सप्ताह में आमंत्रित अस्पष्ट निविदाओं को निरस्त कर जांच करने की मांग की है। जांच नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने बताया कि निविदा में अंकित कार्यस्थलों में निविदा स्वीकृत होने और कार्यादेश से पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थितियों को उजागर किया गया है। राज्य वित्त से प्राप्त बजट से लगी निविदाओं में पारदर्शिता नहीं बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, सभासद बलवंत कपकोटी, गोविंद बिष्ट, दीपक गड़िया, नवीन जोशी, पूरन कपकोटी, महिमन गड़िया, हरीश कपकोटी, चामू देवली आदि शामिल थे। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सारी निविदाएं नियमानुसार ही आमंत्रित हुए और विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में नगर का विकास नहीं होने दिया। राज्य वित्त आयोग से 32 लाख रुपये की किश्त मिलनी थी, लेकिन कांग्रेस राज में 1.60 लाख रुपये ही दिए गए। भाजपा के सत्ता में आते ही पंचायत को राज्य वित्त से स्वीकृत किश्त मिलनी शुरू हुई तो कांग्रेसी बौखला गए हैं। इसीलिए वह पंचायत पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
- नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed