फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressman leaves for Srinagar to attend Janakrosh rally

जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी श्रीनगर रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congressman leaves for Srinagar to attend Janakrosh rally
बागेश्वर से श्रीनगर रवाना होते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल पर असंतोष जताने के लिए रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल श्रीनगर रवाना हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेसी श्रीनगर के लिए रवाना हुए। जाने से पहले जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। महंगाई चरम पर है, बेरोजगारों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, हर मोर्चे पर सरकार विफल साबित हुई है। रैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, आनंद बिष्ट, मोहन सिंह, नारायण सिंह आदि रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed