फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress will promote dialogue to strengthen the party

Bageshwar News: पार्टी को मजबूत करने के लिए संवाद को बढ़ावा देगी कांग्रेस

Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 06 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress will promote dialogue to strengthen the party
बागेश्वर में हुई समीक्षा बैठक में अपनी बात रखते कांग्रेस के अनुसाशन समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवप
बागेश्वर। संगठन की मजबूती और अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी जोरशोर से जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष नव प्रभात सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के बीच की दूरी को मिटाने और आपसी मतभेद दूर करने के लिए पार्टी संवाद परंपरा को बढ़ाने जा रही है। बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, रीति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए अनुशासन अध्यक्ष नव प्रभात ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का भ्रमण करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। वर्तमान में प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल की जनता में जो पकड़ बनी है, उसकी हकीकत को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद करना जरूरी है। कांग्रेस ने देश के विकास में जो योगदान दिया है और आगे जो कार्यक्रम तय किए हैं उसकी जानकारी संवाद के माध्यम से ही दी जाएगी। कहा कि संवाद कार्यक्रम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी कम होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, गोपा धपोला, गीता रावल, हरीश त्रिकोटी, किशन कठायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed