{"_id":"5946bcae4f1c1b8e578b4727","slug":"congress-puts-centre-and-state-government-s-effigy-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंके
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेड़ीनाग के डोलडुंगरी गांव में कर्ज में डूबे किसान सुरेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या करने की घटना को लेकर दुख है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इस घटना के लिए केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रविवार सुबह एसबीआई तिराहे पर केंद्र और राज्य सरकार के पुतले फूंक दिए। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास रखा।
रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने बेड़ीनाग के किसान आत्महत्या के मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क में उपवास रखा। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर किसानों के कर्ज माफी के लिए लगातार संघर्ष करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन वह अब अपने वायदे से ही मुकर गई है। प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार ने कर्जमाफी करने से साफ इंकार कर किसानों का अपमान किया है। केंद्र और राज्य सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। केंद्र सरकार अडाणी, अंबानी और विजयमाल्या के कर्ज को माफ करने में लगी है।
विज्ञापन
अंत में बेड़ीनाग के किसान की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा का संचालन जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ने किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जाधारियों में गोपाल दत्त भट्ट, राजेंद्र टंगड़िया, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, किशन कठायत, प्रताप नेगी आदि शामिल थे।